एक्सपायर्ड दवाई खाना कितना खतरनाक?

एक्सपायर्ड दवाई खाने से सीधा नुकसान न हो भी, लेकिन फिर भी इसकी असरदारी बहुत कम हो जाती है। विशेषकर तरल दवाएं जैसे सिरप, ड्रॉप या इंजेक्शन एक्सपायरी डेट के बाद पूरी तरह बेकार हो जाते हैं। इनका रासायनिक गुण बदल जाता है, जिससे शरीर पर अनचाहे असर भी पड़ सकते हैं।

दूसरी ओर, कुछ ठोस दवाएं जैसे टैबलेट या कैप्सूल एक्सपायरी डेट के कुछ दिनों बाद तक असर दिखा सकती हैं, लेकिन यह भरोसा खतरे में डालकर किया जाता है। दवा की शक्ति कमजोर हो जाती है, जिससे बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं होती या फिर वापस लौट आती है।

मेडिकल विशेषज्ञ साफ कहते हैं — एक्सपायर्ड दवाओं का सेवन न करें। खासकर एंटीबायोटिक्स, इंसुलिन, आई-ड्रॉप्स या एंटी-एलर्जिक दवाओं को एक्सपायरी के बाद बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। इनके खराब होने से जानलेवा परिस्थिति भी बन सकती है।

गलती से भी अगर कोई एक्सपायर्ड दवा ले ले, तो तुर

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय