पेट में लड़का होने के लक्षण: सच या अफवाह?

गर्भावस्था के दौरान हर माँ को यह जानने की बहुत उत्सुकता होती है कि पेट में लड़का है या लड़की। ऐसी कई मान्यताएं चली आ रही हैं जो बताती हैं कि अगर पेट में लड़का है, तो कुछ खास लक्छन दिखाई देते हैं। लेकिन क्या ये सच में सही हैं?

सुबह की उल्टी न होना एक आम मान्यता है। कहा जाता है कि अगर गर्भवती को मॉर्निंग सिकनेस नहीं हो रही, तो यह लड़के का संकेत है। हालांकि, यह वैज्ञानिक तौर पर गलत साबित हुआ है। हर महिला का शरीर अलग तरीके से प्रतिक्रिया करता है।

स्तनों का आकार या ठंडे पैर भी कई बार लड़के के लक्षण माने जाते हैं। कहते हैं कि लड़के के होने पर पैर ठंडे रहते हैं और स्तन बड़े हो जाते हैं। लेकिन ये सब पूरी तरह अंधविश्वास हैं।

कुछ लोग पेशाब के रंग या भूख की ललक को भी आधार बनाते हैं। अगर खाने में तेज इच्छा हो, तो लड़का होने की बात कही जाती है। यह भी असली नहीं है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय