प्रेगनेंसी में क्या खाएं, ताकि बच्चा तेज-तर्रार हो?
गर्भावस्था में महिलाएं अक्सर सोचती हैं कि क्या खाने से बच्चा न सिर्फ स्वस्थ, बल्कि बुद्धिमान भी होगा। हालांकि, कोई खास "जादू की गोली" नहीं है, लेकिन कुछ पौष्टिक चीजें शिशु के मस्तिष्क विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड शिशु के दिमाग के विकास के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप अंडे, सैल्मन मछली या फिर अखरोट के सेवन से ओमेगा-3 लेती हैं, तो यह गर्भ में बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होता है।हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे पालक, मेथी या दालें, फोलिक एसिड का बेहतरीन स्रोत हैं। फोलिक एसिड न्यूरल ट्यूब विकास में मदद करता है और जन्मजात कमियों से बचाता है।
बादाम और कद्दू के बीज भी गर्भावस्था में दिमागी विकास के लिए अच्छे विकल्प हैं। इनमें मौजूद विटामिन-ई, प्रोटीन और मिनरल्स बच्चे के दिमाग को मजबूत करने में मदद करते हैं।इसके अलावा, दूध और दालें प्रोटीन और कैल
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।