बच्चे को चलना कैसे सिखाएं? ये आसान टिप्स आपके काम आएंगे

क्या आपका बच्चा अभी तक नहीं चल पड़ा? घबराने की ज़रूरत नहीं। हर बच्चे का विकास अलग समय पर होता है। पर अगर आप चाहते हैं कि वह जल्दी चलना शुरू करे, तो कुछ सरल तरीकों को अपनाकर मदद कर सकते हैं।

सबसे पहले, शुरुआत छोटे कदमों से करें। बच्चे को नंगे पैर चलने का मौका दें। जमीन का सीधा संपर्क पैरों की मजबूती और संतुलन में मदद करता है। गंदगी या चुभने के डर से बच्चे को जूते या चप्पल में बंद न रखें। घर के अंदर साफ और सुरक्षित जगह पर उसे आराम से घूमने दें।

बच्चे को प्रेरित करें। उसके पसंदीदा खिलौने या कैंडी थोड़ी दूर रखें। उसे पाने के लिए वह खुद ही कोशिश करेगा। आप भी थोड़ी दूर जाकर उसकी ओर हाथ बढ़ाएं। बच्चे को आपके पास आने के लिए प्रेरित करें।

नियमित तौर पर हाथ-पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधियां कराएं। जैसे बच्चे को पेट के बल लिटाकर उसे ऊपर देखने के

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय