बुधवार को लड़कियां ससुराल क्यों नहीं जाती?
भारतीय संस्कृति में शादी से जुड़े कई संस्कारों के पीछे धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं छिपी होती हैं। ऐसी ही एक परंपरा यह भी है कि बुधवार के दिन किसी विवाहित लड़की को ससुराल नहीं भेजा जाता। कई लोगों के लिए यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव होता है। चंद्रमा भावनाओं, संवेदनाओं और घरेलू शांति का प्रतीक माना जाता है। वहीं, बुधवार का दिन बुध ग्रह के नाम पर होता है, जो बुद्धि, संचार और तर्कशक्ति का कारक माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो चंद्र और बुध ग्रहों के बीच 'शत्रुता' का संबंध माना जाता है। इस कारण बुधवार को चंद्रमा की ऊर्जा पर बुध का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में अगर कोई विवाहित महिला इस दिन ससुराल जाए, तो उसके जीवन में तनाव या विवाद बढ़ सकते हैं। इसलिए पुराने जमाने से इस दिन दूल्हे की घर वाले दूल्हन को लेकर नहीं जाते।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।