क्या भगवान सच में मौजूद हैं और वे दिखाई क्यों नहीं देते?

अक्सर यह सवाल मन में आता है कि यदि भगवान हैं, तो वे हमारी आंखों से ओझल क्यों रहते हैं? इस सवाल का जवाब बहुत सरल और गहरा है। जिस प्रकार हवा हमारे आस-पास हर जगह मौजूद होती है और हम उसके बिना एक पल भी जीवित नहीं रह सकते, लेकिन हम उसे देख नहीं सकते—ठीक उसी तरह ईश्वर भी इस सृष्टि के कण-कण में व्याप्त हैं।

इसे एक साधारण उदाहरण से समझा जा सकता है। जब हम पानी में नमक घोल देते हैं, तो नमक पानी में पूरी तरह घुल जाता है और आँखों से दिखाई नहीं देता। लेकिन जब हम उस पानी को गर्म करते हैं और भाप बनकर वह उड़ता है या जब हम उसे चकते हैं, तो नमक की मौजूदगी का अहसास हो जाता है। इसी प्रकार, ईश्वर को अपनी इन सामान्य आँखों से देखना संभव नहीं है, क्योंकि वे भौतिक रूप से नहीं बल्कि आध्यात्मिक चेतना के रूप में हैं।

उन्हें महसूस करने के लिए हमें अपने भीतर झांकना पड़ता है। जब कोई व्यक्ति ध्यान, सच्ची भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलता है, तो उसके मन का मैल और अहंकार धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है। जिस प्रकार पानी को गर्म करने पर नमक के कण प्रकट हो जाते हैं, उसी प्रकार जब जीवन में साधना और पवित्रता आती है, तब ईश्वर का अनुभव होने लगता है। इसके लिए हमें अपनी बुराइयों, गुस्से और स्वार्थ का त्याग करना पड़ता है, तभी हम उस परम शक्ति को अपने भीतर और बाहर महसूस कर पाते हैं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय