भारत का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल कौन सा है?

भारत में यूट्यूब का क्रेज किसी से छिपा नहीं है। अगर देश के सबसे बड़े यूट्यूब चैनल की बात की जाए, तो सबसे पहला नाम टी-सीरीज (T-Series) का आता है। संगीत और बॉलीवुड फिल्मों के गानों के लिए मशहूर यह म्यूजिक लेवल न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना चुका है।

टी-सीरीज का सफर बेहद शानदार रहा है। इस चैनल पर 300 मिलियन (30 करोड़) से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं, जो इसे भारत का सबसे बड़ा और दुनिया के सबसे चर्चित यूट्यूब चैनलों में से एक बनाते हैं। संगीत प्रेमियों के बीच इसके गानों और वीडियो क्लिप्स का जबरदस्त क्रेज रहता है।

टी-सीरीज के अलावा भारत में मनोरंजन जगत के कई अन्य बड़े चैनल भी लिस्ट में शामिल हैं। SET India और Zee Music Company जैसे बड़े नेटवर्क भी करोड़ों दर्शकों के पसंदीदा बने हुए हैं। लेकिन जब बात नंबर वन की आती है, तो टी-सीरीज का ताज बरकरार है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय