भारत का राष्ट्रीय पेड़ बरगद (Banyan tree) है। इसका वैज्ञानिक नाम 'फिकस बेंगालेंशिस' (Ficus benghalensis) है।

यह पेड़ अपने विशाल आकार और लंबी उम्र के लिए जाना जाता है। इसकी शाखाएं हवा में जड़ें छोड़ती हैं जो जमीन में पहुंचकर नए तनों का रूप ले लेती हैं, जिससे यह पेड़ सदियों तक जीवित रहता है। इसी विशेषता के कारण इस पेड़ को अनश्वर माना जाता है और यह भारत के इतिहास और लोक कथाओं का एक अविभाज्य अंग है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय