बौद्ध धर्म और प्राचीन भारतीय इतिहास

भारत की भूमि अनेकों प्राचीन सभ्यताओं और परंपराओं की जननी रही है। यहाँ के धार्मिक और दार्शनिक इतिहास में बौद्ध धर्म का स्थान बेहद महत्वपूर्ण है। यह इस देश के सबसे प्राचीन धर्मों में गिना जाता है, जिसने पूरी दुनिया को शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया है।

इतिहास के पन्नों और मान्यताओं के अनुसार, महात्मा बुद्ध का जन्म वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन नेपाल के लुम्बिनी नामक पवित्र स्थान पर ईसा पूर्व 563 में हुआ था। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग ने न केवल भारत बल्कि एशिया के कई अन्य देशों की संस्कृति और जीवनशैली को गहराई से प्रभावित किया। उनके विचार आज भी मानवता को सही राह दिखाते हैं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय