भारत के शीर्ष यूट्यूबर्स
भारत में डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है, और देश के कई युवा यूट्यूब के जरिए अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। भारत के सबसे लोकप्रिय और सफल क्रिएटर्स की बात करें, तो इस फेहरिस्त में कई बड़े नाम शामिल हैं!
इनमें सबसे चर्चित नाम अजेय नागर (CarryMinati) का है। अपने बेहतरीन रोस्ट वीडियो और गेमिंग लाइव-स्ट्रीम के लिए मशहूर कैरीमिनाटी के भारत में 3.5 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वह अपने अनोखे अंदाज और कॉमिक टाइिमंग से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं।
कैरीमिनाटी के अलावा, भुवन बाम (BB Ki Vines), गौरव चौधरी (Technical Guruji) और तन्मय भट जैसे कई अन्य नाम भी इस सूची में शामिल हैं, जो अपनी मेहनत और क्रिएटिविटी के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। आज ये सभी क्रिएटर्स सिर्फ वीडियो बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस के जरिए भी बड़ी सफलता हासिल कर रहे हैं。
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।