मनुष्य की आंख सबसे पहले कौन सा रंग देखता है?
जब रंगों को देखने की बात आती है, तो हमारी आंखें और दिमाग मिलकर एक दिलचस्प काम करते हैं। क्या आप जानते हैं कि चारों तरफ बिखरे रंगों में से हमारी आंखें सबसे पहले किस रंग को पकड़ती हैं? विज्ञान और हमारी आंखों की बनावट के अनुसार, इसका जवाब पीला रंग है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक, पीला रंग सभी रंगों में से सबसे अधिक चमकीला और आसानी से दिखाई देने वाला रंग होता है। हमारे रेटिना में मौजूद कोशिकाएं इस रंग के प्रति बहुत तेजी से प्रतिक्रिया करती हैं। यही वजह है कि जब हम अचानक किसी दृश्य पर नजर डालते हैं, तो पीला रंग बाकी सभी रंगों की तुलना में सबसे पहले हमारा ध्यान खींचता है। यही कारण है कि स्कूल की बसें, चेतावनी के संकेत और ट्रैफिक से जुड़े कई अहम निशान पीले रंग के होते हैं, ताकि वे दूर से ही तुरंत नजर आ सकें।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।