भारतीय सेना में वेतन और सुविधाएं

भारतीय सेना में सैनिकों का वेतन ग्रेड पे लेवल पर निर्भर करता है। इसमें 3 से लेकर 18 ग्रेड तक के पद होते हैं। एक नए भर्ती हुए सैनिक को सबसे कम स्तर पर 21,700 रुपये प्रति महीना मिलता है, जबकि उच्च पदों पर आने वाले अधिकारियों की सैलरी 2,50,000 रुपये तक जा सकती है।

लेकिन सैलरी से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं वे सुविधाएं जो सेना के जवानों को मिलती हैं। उदाहरण के लिए, हर साल 60 दिन की सालाना छुट्टी, 20 दिन की कैजुअल छुट्टी और आपातकालीन स्थिति में अधिकतम 300 दिनों की छुट्टी के बदले भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।

सेवानिवृत्ति के बाद भी सैनिकों को आजीवन पेंशन का लाभ मिलता है, जो उनके जीवन की सुरक्षा का एक मजबूत सहारा होता है। इसके अलावा, सेना में काम कर रहे जवानों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए दो साल तक की छुट्टी भी दी जाती है, ताकि वे नई योग्यताएं हासिल कर सकें।

भारतीय सेना में सेवा करना सिर्फ एक नौकरी नह

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय