मुंहासे क्यों आते हैं? जानिए त्वचा के अंदर क्या होता है
मुंहासे लगभग हर किसी के जीवन में किसी न किसी उम्र में आते हैं, खासकर किशोरावस्था में। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये त्वचा के छोटे-छोटे छिद्रों में अटकने वाले तेल और मृत कोशिकाओं की वजह से शुरू होते हैं?
हमारी त्वचा पर असंख्य छोटे छिद्र होते हैं, जिन्हें हेयर फॉलिकल्स या रोमछिद्र कहते हैं। इनके पास वसामय ग्रंथि (Sebaceous glands) होती हैं, जो त्वचा को नम रखने के लिए एक तैलीय पदार्थ — सीबम बनाती हैं। लेकिन जब ये सीबम और त्वचा की मृत कोशिकाएं मिलकर इन छिद्रों को बंद कर देती हैं, तो वहां मुंहासे उभर आते हैं।
हार्मोनल बदलाव, तनाव, गलत डाइट या त्वचा की अच्छी देखभाल न करना इस प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। खासकर किशोरावस्था या मासिक धर्म के दौरान हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव के कारण वसामय ग्रंथियां अतिरिक्त तेल छोड़ती हैं, जिससे छिद्र जल्दी भर जाते हैं।
हालांकि मुंहासे आम हैं, लेकिन नियम
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।