रावण की आयु कितनी थी?
भारतीय पौराणिक कथाओं में रावण एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व हैं। मान्यता है कि वे न सिर्फ एक शक्तिशाली राजा थे, बल्कि ब्रह्मज्ञानी, संगीतकार और वेदों के ज्ञाता भी थे। कई लोग आज भी जानना चाहते हैं कि आखिर रावण की उम्र कितनी थी?
रावण 40,000 साल से भी अधिक जीवित रहे थे।यह आयु आम मानव जीवन से कहीं अधिक है, लेकिन पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, त्रेता युग में मनुष्यों की आयु आज के मुकाबले बहुत अधिक हुआ करती थी। रावण ने भगवान शिव से कृपा पाने के बाद लंबी आयु का वरदान प्राप्त किया था। उनकी तपस्या और शक्ति के कारण ही उन्हें इतने लंबे समय तक जीवित रहने की क्षमता मिली।
हालांकि, उनका अहंकार अंततः उनके विनाश का कारण बना। रामायण के अनुसार, रावण ने सीता का हरण कर भगवान राम के साथ युद्ध किया, जिसमें अंततः उनका वध हुआ।
रावण की आयु के बारे में बात करते हुए यह भी याद रखना चाहिए कि ये संख्याएं केवल आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व रखती हैं
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।