भारत का राष्ट्रीय चिह्न क्या है?

भारत का राष्ट्रीय चिह्न सारनाथ में स्थित अशोक के सिंह स्तंभ की अनुकृति है, जिसे आधिकारिक रूप से 26 जनवरी 1950 को अपनाया गया था। इस प्रतीक में चार एशियाई शेर एक गोलाकार आधार पर पीठ सटाकर खड़े हैं, हालांकि सामने से देखने पर केवल तीन शेर ही दिखाई देते हैं।

इस स्तंभ के ठीक नीचे एक चक्र (धर्म चक्र) बना हुआ है, जिसके दाएं तरफ एक सांड और बाएं तरफ एक घोड़ा बना हुआ है। इसके आधार पर मुंडकोपनिषद से लिया गया प्रसिद्ध सूत्र 'सत्यमेव जयते' देवनागरी लिपि में अंकित है, जिसका अर्थ है 'सत्य की ही जीत होती है'। यह राष्ट्रीय चिह्न भारत की संप्रभुता, शक्ति, साहस और निष्ठा का प्रतीक है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय