रोनाल्डो की एक पोस्ट की कीमत कितनी है?

दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की इंस्टाग्राम पर तगड़ी पैठ है। उनके इंस्टाग्राम पर 40 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिसे दुनिया में कोई भी सेलिब्रिटी बहुत कम समय में हासिल कर पाता है। इस विशाल फैन फॉलोइंग की वजह से वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मांग वाले सेलिब्रिटी भी हैं।

हॉपरएचक्यू डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो एक पोस्ट के लिए लगभग 23.97 लाख डॉलर (भारतीय करंसी में लगभग 20 करोड़ रुपये) चार्ज करते हैं। ये रकम सिर्फ एक साधारण पोस्ट के लिए है, चाहे वो फोटो हो या वीडियो। इससे भी ज्यादा अगर कोई ब्रांड उनके साथ लंबे समय के लिए साझेदारी चाहता है, तो रकम कई गुना ज्यादा हो सकती है।

इस लिस्ट में काइली जेनर दूसरे नंबर पर हैं, जिनके पास 37 करोड़ फॉलोअर्स हैं। लेकिन रोनाल्डो की ग्लोबल पहचान और खेलों में उनकी छवि ने उन्हें ब्रांड्स के लिए और भी आकर्षक बना दिया है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय