शादी के बाद गर्भावस्था कैसे होती है?

कई लड़कियों के मन में यह सवाल आता है कि शादी के बाद गर्भ कैसे ठहरता है। वैसे तो शादी का सीधा मतलब प्रेग्नेंसी से नहीं होता, लेकिन आमतौर पर शादी के बाद जीवनसाथी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे गर्भधारण की स्थिति बन सकती है।

गर्भावस्था की शुरुआत महिला के मासिक चक्र के दौरान होने वाले ओव्यूलेशन से होती है। ओव्यूलेशन के दौरान महिला के अंडाशय (ओवरी) से एक अंडा (एग) निकलता है और फैलोपियन ट्यूब में जाता है। अगर इसी दौरान वहां वीर्य (स्पर्म) मौजूद हों, तो अंडा और स्पर्म के मिलने से निषेचन होता है।

इस निषेचित अंडे के गर्भाशय की दीवार में जुड़ने के बाद गर्भावस्था की स्थिति बन जाती है। यह प्रक्रिया स्वाभाविक है और स्वस्थ लड़कियों में हर महीने ओव्यूलेशन होता है।

इसलिए अगर शादी के बाद बिना गर्भनिरोधक उपायों के शारीरिक संबंध बनाया जाए, तो गर्भावस्था की संभावना काफी अधिक

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय