लड़कियां पीरियड्स से पहले कैसा महसूस करती हैं?

मासिक धर्म चक्र का हर चरण लड़कियों के लिए अलग अनुभव लाता है। खासकर पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले, कई लड़कियों को प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) के लक्छनों का सामना करना पड़ता है। यह सिर्फ शारीरिक दर्द तक सीमित नहीं रहता, बल्कि भावनात्मक उथल-पुथल भी इसका हिस्सा है।

कई लड़कियां इन दिनों में अधिक चिड़चिड़ी, उदास या भावुक महसूस करती हैं। छोटी-छोटी बातों पर मन खराब होना, रोने का मन करना या अचानक खुश होना — ऐसे मूड स्विंग सामान्य हैं। साथ ही, शरीर में भारीपन, पेट दर्द, सिरदर्द या स्तनों में तकलीफ भी महसूस हो सकती है।

खाने की तीव्र इच्छाएं भी आम हैं। कोई चॉकलेट के लिए तड़पता है तो कोई नमकीन चीजों के लिए। ये सब हार्मोन्स में बदलाव की वजह से होता है, जो शरीर को महीने में एक बार तैयार करते हैं।

हालांकि लक्छन हर लड़की में अलग होते हैं, लेकिन यह जानना जरूरी है कि यह सब प्राकृतिक है। अच

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय