वजन कम करने के लिए रात को क्या खाएं?
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो रात का खाना सबसे ज़्यादा मायने रखता है। रात में पेट भरकर सोने से न सिर्फ पाचन खराब होता है, बल्कि वजन भी तेज़ी से बढ़ता है। लेकिन थोड़ी समझदारी से आप ऐसा खाना तैयार कर सकते हैं जो न सिर्फ पेट भरे, बल्कि वजन घटाने में भी मदद करे।
ओट्स और ज्वार का चीला एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें ओट्स के फाइबर और ज्वार के पोषण का मेल होता है। इसके साथ 15 ग्राम कसा हुआ पनीर खाएं, जो प्रोटीन की अच्छी मात्रा देता है और भूख को लंबे समय तक शांत रखता है।
सब्ज़ी उपमा भी एक स्वादिष्ट और हल्का विकल्प है। इसमें थोड़े स्प्राउट्स मिलाने से प्रोटीन बढ़ जाता है और खाना जल्दी पच जाता है। ध्यान रखें कि स्प्राउट्स पके हुए हों, कच्चे नहीं।
अगर आप भारी खाना पसंद करते हैं, तो 80 ग्राम तवा पनीर के साथ कुछ भुनी या फ्राइड सब्जियां ले सकते हैं। हालांकि, कच्ची सब्जियां रात में खाने से बच
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।