भूटान: दुनिया का पहला पूर्ण जैविक देश

पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक जीवन शैली की बात जब भी होती है, हिमालय की गोद में बसा छोटा सा देश भूटान पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल पेश करता है। भूटान दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने खुद को पूरी तरह से जैविक (Organic) देश घोषित किया है।

भूटान की सरकार ने वर्षों पहले यह संकल्प लिया था कि वे अपने देश की कृषि में रासायनिक खाद और कीटनाशकों के इस्तेमाल को पूरी तरह समाप्त कर देंगे। अपनी मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने और लोगों को सेहतमंद जीवन देने के लिए यहाँ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया गया। आज भूटान में उगाई जाने वाली फसलें, फल और सब्जियां पूरी तरह से रसायनों से मुक्त हैं।

भूटान की इस अनूठी पहल से न केवल यहाँ के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है, बल्कि यहाँ के पर्यावरण को भी बहुत फायदा पहुँचा है। भूटान दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल है जो कार्बन नेगेटिव हैं, यानी यह देश जितनी कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है, उससे कहीं ज्यादा ऑक्सीजन इसके घने जंगल सोख लेते हैं।

सिक्किम जैसे भारतीय राज्यों ने भी भूटान से प्रेरणा लेकर जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाए हैं। भूटान का यह कदम साबित करता है कि अगर इच्छाशक्ति हो, तो आधुनिक विकास और प्रकृति के बीच सही संतुलन बनाया जा सकता है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय