क्रिकेट के भगवान: सचिन तेंदुलकर

विश्व क्रिकेट के इतिहास में एक नाम ऐसा है जो समय के साथ नहीं बल्कि इतिहास के साथ जुड़ा हुआ है — सचिन तेंदुलकर। उन्हें कई लोग खेल के भगवान कहते हैं, और इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक और रन, टेस्ट मैच में सर्वाधिक शतक — ये सभी रिकॉर्ड सचिन के नाम हैं।

1989 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले सचिन ने अगले लगभग 24 साल तक खेल की धुरी बने रहे। उनका बल्ला न सिर्फ गेंदबाजों के खिलाफ चलता था, बल्कि दुनिया भर के करोड़ों दिलों में धड़कता था। विशेषकर 90 के दशक से लेकर 2013 तक, भारत के हर घर में उनकी उपस्थिति एक आशीर्वाद की तरह थी।

भारत जैसे देश में, जहां क्रिकेट धर्म की तरह पूजा जाता है, सचिन ने न सिर्फ रन बनाए, बल्कि पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनके बाद कई स्टार आए, लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी जो इतने लंबे समय तक शीर्ष पर रहा, इतने संयम और समर्पण के साथ खेला — ऐसा शायद फिर कभी न दोह

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय