शरीर का काला पड़ना: क्या यह लिवर की समस्या का संकेत है?

कई लोगों को शरीर पर काले-भूरे दाग या धब्बे दिखने लगते हैं, खासकर चेहरे, गर्दन या हाथों पर। इसे लेकर अक्सर लोग चिंतित रहते हैं। हालांकि कई बार यह सूरज की तेज धूप या गलत खान-पान की वजह से हो सकता है, लेकिन कभी-कभी यह लिवर के ठीक से काम न करने का संकेत भी हो सकता है।

जब लिवर कमजोर होता है, तो शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है। इसके कारण एक रासायनिक पदार्थ जिसे टायरोनेज कहते हैं, का उत्पादन बढ़ जाता है। यह तत्व त्वचा में मेलानिन के अत्यधिक उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिसकी वजह से त्वचा पर काले या भूरे दाग पड़ने लगते हैं।

इस स्थिति को आमतौर पर हाइपरपिगमेंटेशन कहा जाता है। यह सिर्फ बाहरी समस्या नहीं है – कई बार यह आंतरिक स्वास्थ्य की चेतावनी भी होती है। अगर ये दाग तेजी से बढ़ रहे हों या त्वचा का रंग एकदम बदल रहा हो, तो लिवर की जांच कराना जरूरी हो जाता है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय

टिप्पणियाँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।