शुक्राणु कैसे और कब बनते हैं?

शुक्राणु का उत्पादन पुरुषों के वृषण में होता है, जो नर जननांग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। डॉ. सागरिका के अनुसार, एक परिपक्व शुक्राणु बनने में लगभग 72 दिन का समय लगता है। यह प्रक्रिया वृषण के अंदर शुरू होती है, जहाँ अणुओं के बंटवारे के माध्यम से नए शुक्राणु बनते हैं।

लेकिन बन जाने के बाद भी ये तुरंत सक्रिय नहीं हो जाते। इन्हें गतिशीलता और परिपक्वता प्राप्त करने के लिए अधिवृषण (एपिडिडमिस) नामक संरचना में जाना पड़ता है। यहाँ शुक्राणु लगभग 10 दिनों तक रहते हैं और धीरे-धीरे इतने सक्षम हो जाते हैं कि अगले संभोग के समय शरीर से बाहर निकल सकें और अंडे तक पहुँचने में सक्षम हो सकें।

इस प्रकार, शुक्राणु के निर्माण और तैयार होने में कुल मिलाकर लगभग 80 से 90 दिन का समय लग सकता है। इसलिए पुरुषों की प्रजनन क्षमता बनाए रखने के लिए स्वस्थ आहार, तनावमुक्त जीवनशैली और उचित नींद बहुत जरूरी है। गर्मी, धूम्रप

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय