वायुमंडल की सबसे गर्म और ठंडी परत

पृथ्वी के चारों ओर फैले वायुमंडल में कई परतें हैं, जिनमें से प्रत्येक का अपना अलग तापमान और गुण है। ताप मंडल वायुमंडल की सबसे गर्म परत है। यह पृथ्वी की सतह से लगभग 80 किलोमीटर की ऊंचाई से शुरू होकर 600 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इस परत में सूर्य की पराबैंगनी किरणों का अवशोषण होता है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ जाता है।

इस परत में तापमान कई बार 1500 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यह उच्च तापमान सौर गतिविधि, जैसे सौर फ्लेयर और चुंबकीय तूफानों पर निर्भर करता है। इसी वजह से ताप मंडल का तापमान स्थिर नहीं रहता, बल्कि बदलता रहता है।

वहीं दूसरी ओर, मध्यमंडल वायुमंडल की सबसे ठंडी परत है। यह पृथ्वी की सतह से 50 से 80 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके ऊपरी भाग में तापमान माइनस 90 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

यह दिलचस्प है कि पृथ्वी के नजदीक की हवा गर्म हो सकती है, लेकिन वायुमंडल की ऊपर

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय