YouTube पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर किसके हैं?

दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube पर सब्सक्राइबर की दौड़ हमेशा रोमांचक रही है। लंबे समय तक भारतीय म्यूजिक कंपनी T-Series और स्वीडिश क्रिएटर PewDiePie के बीच नंबर-1 बनने की होड़ देखने को मिली थी। PewDiePie ने रिकॉर्ड 1,920 दिनों तक सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले चैनल का ताज अपने पास रखा, जिसके बाद भारत के प्रमुख संगीत वीडियो और फिल्म निर्माण हाउस T-Series ने 225 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हासिल करके पहला स्थान हासिल किया था।

डिजिटल कंटेंट की दुनिया में बदलाव के साथ अब अमेरिकी यूट्यूबर MrBeast (जिमी डोनाल्डसन) दुनिया में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले चैनल बन चुके हैं, जबकि T-Series दुनिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट और म्यूजिक चैनलों में शीर्ष पर बना हुआ है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय