दुनिया की सबसे महंगी चाय: डा-होंग पाओ टी
क्या आपने कभी इतनी महंगी चाय के बारे में सुना है जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएं? दुनिया में एक ऐसी चाय मौजूद है जिसकी कीमत9 करोड़ रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाती है। इस बेहद खास और दुर्लभ चाय का नाम डा-होंग पाओ टी है, जो मुख्य रूप से चीन में पाई जाती है।
यह चाय आम चाय की पत्तियों की तरह आसानी से नहीं मिलती है। इसकी खेती चीन के फुजियान प्रांत के प्रसिद्ध वूईसन इलाके की पहाड़ियों पर की जाती है। इसकी आसमान छूती कीमत और अनोखे स्वाद के कारण इसका नाम दुनिया की सबसे महंगी चायों की सूची में सबसे ऊपर शुमार किया जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, डा-होंग पाओ टी की इतनी अधिक कीमत इसके ऐतिहासिक महत्व, दुर्लभता और इसे उगाने की विशेष प्रक्रिया की वजह से है। इसके कुछ मूल पौधे आज भी बेहद सुरक्षित और संरक्षित अवस्था में हैं, जिनसे मिलने वाली पत्तियां अमूल्य मानी जाती हैं। यही वजह है कि चाय के शौकीनों के बीच इस जादुई और शाही चाय की दुनियाभर में अलग ही चर्चा रहती है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।