दुनिया की सबसे महंगी सब्जी: हॉप शूट्स
क्या आप सोच सकते हैं कि किसी सब्जी की कीमत हजारों या लाखों रुपये हो सकती है? आमतौर पर हम बाजार से 40 या 50 रुपये किलो सब्जी खरीदते हैं, लेकिन दुनिया में एक ऐसी सब्जी भी है जिसकी कीमत जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा। इस अनोखी और दुर्लभ सब्जी का नाम हॉप शूट्स (Hop Shoots) है, जिसे दुनिया की सबसे महंगी सब्जी माना जाता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हॉप शूट्स की कीमत लगभग 80,000 से 1,000,000 रुपये प्रति किलो तक हो सकती है। इतनी ऊंची कीमत की सबसे बड़ी वजह इसकी खेती में लगने वाली कड़ी मेहनत है। इस पौधे की टहनियों को काटने और चुनने का काम बहुत ही सावधानी से हाथों द्वारा किया जाता है। इसके अलावा, इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बीयर बनाने, औषधि के रूप में और खास व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए होता है।
हॉप शूट्स पौधे का हरा भाग होता है, जबकि इसमें लगने वाले फूलों को 'हॉप कोन्स' (Hop Cones) कहा जाता है। इन फूलों का उपयोग सदियों से प्राकृतिक स्वाद और हर्बल दवाओं में किया जा रहा है। इसमें मौजूद एंटीबायोटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अपनी दुर्लभता, बेहतरीन स्वाद और औषधीय गुणों के कारण ही हॉप शूट्स आज दुनिया की सबसे कीमती और लग्जरी सब्जियों की सूची में सबसे ऊपर आती है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।