भारत वैश्विक हथियार बाजार में
वैश्विक रक्षा और हथियार बाजार में भारत की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। दुनिया भर में हथियारों की खरीद-फरोक्त पर नजर रखने वाले प्रमुख संस्थानों के आंकड़ों के अनुसार, भारत हथियारों के आयात के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खरीददार देश है।
इस वैश्विक सूची में सऊदी अरब पहले स्थान पर है, जो कुल वैश्विक हथियारों का लगभग 11 फीसदी हिस्सा खरीदता है। वहीं, भारत लगभग 9.5 फीसदी हिस्सेदारी के साथ इस फेरबहिस्त में दूसरे पायदान पर मजबूती से बना हुआ है। भारत के बाद इस क्रम में इजिप्ट (5.8 फीसदी), ऑस्ट्रेलिया (5.1 फीसदी) और चीन (4.7 फीसदी) जैसे देश आते हैं, जो दुनिया के शीर्ष पांच हथियार आयातक देशों में शामिल हैं।
अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमाओं की रक्षा और सैन्य आधुनिकीकरण की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत को रक्षा क्षेत्र में ये कदम उठाने पड़ते हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में भारत सरकार देश के भीतर ही रक्षा उपकरणों के निर्माण यानी 'आत्मनिर्भर भारत' पर भी जोर दे रही है, ताकि भविष्य में विदेशी हथियारों पर निर्भरता को कम किया जा सके।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।