क्या आप जानते हैं ऐसे रंग जिन्हें इंसान की आँखें नहीं देख सकतीं?
हमारी आँखें और दिमाग मिलकर दुनिया को रंग-बिरंगा बनाते हैं, लेकिन विज्ञान के नियमों के अनुसार कुछ रंग ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखना हमारी आँखों के लिए नामुमकिन है। इन्हें असंभव रंग कहा जाता है।
हमारी आँखों में रंग देखने की प्रक्रिया एक खास तरीके से काम करती है जिसे विरोधी प्रक्रिया सिद्धांत कहते हैं। इसके तहत कुछ रंग जोड़े ऐसे हैं जो एक-दूसरे के विपरीत होते हैं। उदाहरण के लिए, नीला और पीला, तथा लाल और हरा एक-दूसरे के विरोधी हैं। हमारी आँखें एक ही समय में नीले-पीले या हरे-लाल जैसे मिले-जुले रंगों को प्रोसेस नहीं कर सकतीं।
जब रंगों के ये विरोधी जोड़े एक-साथ आते हैं, तो हमारी आँखें भ्रमित हो जाती हैं और दिमाग उन्हें एक साथ देखने में असमर्थ रहता है। यही वजह है कि प्रकृति में कुछ ऐसे रंग संयोजन मौजूद हैं जिन्हें हमारी दृष्टि कभी सीधे तौर पर एक साथ नहीं देख पाती।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।