एक एकड़ में धान की पैदावार
खेती-किसानी में सही तरीका अपनाया जाए, तो पैदावार बहुत अच्छी मिलती है। बात करें अगर धान की, तो उन्नत खेती के जरिए एक किसान प्रति एकड़ आसानी से करीब 35 से 40 कुंतल तक धान की उपज ले सकता है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि खेत की देखभाल कैसे की गई है।
अच्छी फसल के लिए सबसे जरूरी है कि समय पर बेहन यानी नर्सरी डाली जाए और सही समय पर रोपाई की शुरुआत हो। इसके अलावा, अपने क्षेत्र की जलवायु के हिसाब से ही हमेशा अच्छी और उन्नत किस्म के बीजों का चुनाव करना चाहिए।
केवल बीज ही नहीं, बल्कि खेत में संतुलित मात्रा में खाद और उर्वरकों का इस्तेमाल करना भी बहुत जरूरी है। साथ ही, फसल को कीड़ों और बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर उसकी निगरानी करते रहें, ताकि पैदावार पर कोई असर न पड़े।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।