1 दिन में दाग-धब्बे कैसे हटाएं?

अगर आप त्वचा पर उभरे दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। कच्चा दूध और हल्की पाउडर का मिश्रण एक अच्छा विकल्प है। इसे लगाने से त्वचा के दाग धीरे-धीरे हल्के होते हैं। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से न सिर्फ दाग कम होते हैं बल्कि चेहरे में नेचुरल चमक भी आती है।

एक अन्य आसान तरीका है — बेकिंग सोडा और शहद की पेस्ट। इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर उस जगह लगाएं जहां दाग है। बेकिंग सोडा त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है, जबकि शहद त्वचा को मॉइस्चराइज कर मुलायम बनाता है। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह त्वचा को नई चमक देने में मदद करता है।

ध्यान रखें, कोई एक दिन में पूरा नतीजा नहीं दिखा सकता, लेकिन नियमितता से इन उपायों को अपनाने से अंतर जरूर दिखता है। त्वचा के प्रकार के अनुसार प्रतिक्रिया अलग हो सकती है, इसलिए हमेशा पहले छोटे से एरिया में टेस्ट कर लें।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय