बाजार में 1 किलो बादाम की कीमत कितनी?
बादाम न सिर्फ स्वाद में लजीज होता है, बल्कि पौष्टिकता की दृष्टि से भी बेहद फायदेमंद है। लेकिन आजकल इसकी कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि एक किलो बादाम खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं रह गया है।
विभिन्न प्रकार के बादाम की कीमत में भारी अंतर होता है। उदाहरण के तौर पर, धनबाद के बाजार में उत्कृष्ट गुणवत्ता वाला बादाम 1500 रुपये प्रति किलो और उससे भी अधिक में बिकता है। यह अक्सर विशेष आयातित या दुर्लभ प्रकार का होता है।
वहीं, अमेरिका और अफगानिस्तान से आने वाले बादाम की कीमत थोड़ी सस्ती होती है, जो लगभग 1000 से 1200 रुपये प्रति किलो के बीच रहती है। इनकी गुणवत्ता भी अच्छी मानी जाती है।
अगर भारतीय बादाम की बात करें, तो वे अपेक्षाकृत सस्ते हैं। भारत में उगाए जाने वाले बादाम का दाम 800 रुपये से लेकर 1000 रुपये प्रति किलो तक है। यह कीमत ब्रांड, उपलब्धता और मौसम पर भी निर्भर करती है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।