भारत में कलर फिल्म का इतिहास: जानिए पहली रंगीन मूवी के बारे में

सिनेमा प्रेमियों के लिए वह दौर बेहद जादुई था जब ब्लैक एंड व्हाइट परदे पर पहली बार रंग बिखरे थे। क्या आप जानते हैं कि भारत में रंगीन फिल्मों की शुरुआत कब हुई थी?

आपको बता दें कि भारतीय सिनेमा में रंगों का यह सफर साल 1937 में शुरू हुआ था। इस साल निर्देशक मोती जी. गिदवानी ने एक ऐसी फिल्म बनाई जिसने इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक फिल्म का नाम 'किसान कन्या' था।

इस फिल्म का निर्माण जाने-माने फिल्मकार अर्देशिर ईरानी ने किया था। 'किसान कन्या' के रूप में देश को अपनी पहली कलर मूवी मिली। उस समय के तकनीकी संसाधनों को देखते हुए फिल्मों में रंगों का आना एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी, जिसने आगे चलकर भारतीय सिनेमा की रूपरेखा ही बदल दी। आज हम सिनेमा में जितने भी रंगों और भव्यता का आनंद लेते हैं, उसकी नींव इसी क्लासिक फिल्म ने रखी थी।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय