5G, 4G से कितना तेज? जानिए असली फर्क

क्या 5G वाकई 4G से इतना बेहतर है? शॉर्ट आंसर है – हां, बहुत बेहतर। अगर सही परिस्थितियां हों, तो 5G की डाउनलोड स्पीड 10 गीगाबिट प्रति सेकेंड तक पहुंच सकती है। यह 4G की तुलना में लगभग 100 गुना तेज है।

इसका मतलब यह हुआ कि एक पूरी मूवी आप सिर्फ कुछ सेकंड में डाउनलोड कर सकते हैं। यहां तक कि 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग या वीडियो कॉलिंग भी बिल्कुल लैग-फ्री चलती है। लेकिन यह स्पीड हर जगह एक जैसी नहीं मिलती – इसके लिए नेटवर्क कवरेज, टॉवर की दूरी और डिवाइस की क्षमता भी अहम भूमिका निभाती है।

5G सिर्फ तेज इंटरनेट नहीं देता, बल्कि कम लेटेंसी (delay) के कारण डिवाइस एक-दूसरे से तुरंत जुड़ पाते हैं। यह स्मार्ट सिटीज, सेल्फ-ड्राइविंग कार्स और इंडस्ट्री 4.0 जैसी तकनीकों के लिए बहुत जरूरी है।

भारत में भी 5G का विस्तार तेजी से हो रहा है। मेट्रो शहरों में तो यह पहले से ही अच्छी स्पीड दे रहा है

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय