1 बीघा जमीन पर कितना लोन मिल सकता है?
1 बीघा जमीन पर कितना लोन मिलेगा, यह जमीन के मूल्य, लोकेशन और बैंक की नीति पर निर्भर करता है। आमतौर पर बैंक जमीन के बाज़ार मूल्य का 70% से 80% तक लोन देते हैं।
उदाहरण के तौर पर, अगर किसी इलाके में 1 बीघा जमीन की कीमत लगभग 30 लाख रुपए है, तो आपको उस पर 20 से 24 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। यह राशि इस बात पर भी निर्भर करती है कि जमीन शहर के पास है या ग्रामीण इलाके में, क्योंकि शहरी इलाकों के पास की जमीन का मूल्य आमतौर पर ज़्यादा होता है।
साथ ही, अलग-अलग राज्यों में बीघा का माप भी अलग-अलग होता है। उत्तर प्रदेश, बिहार या मध्य प्रदेश में बीघा के हिसाब से क्षेत्रफल भिन्न हो सकता है। इसलिए लोन की गणना करते समय जमीन के वास्तविक क्षेत्रफल और उस स्थान की बाज़ार दरों को ध्यान में रखना ज़रूरी है।
अगर आप ज़मीन के दस्तावेज़ साफ़ हैं और क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो बैंक आसानी से लोन मंजूर कर सकता है
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।