वन हमारे जीवन के लिए क्यों जरूरी हैं?

वन हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ये न सिर्फ हमें साफ हवा देते हैं, बल्कि पृथ्वी के जलवायु संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ों के माध्यम से वन कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे हम सांस ले पाते हैं।

इसके अलावा, वन मिट्टी की कटाव रोकने में मदद करते हैं। जब बारिश होती है, तो पेड़ों की जड़ें मिट्टी को बहने से बचाती हैं और जमीन को उपजाऊ बनाए रखती हैं। यही नहीं, वन वर्षा लाने में भी सहायता करते हैं क्योंकि पेड़ पानी को वाष्प बनाकर आसमान में भेजते हैं, जिससे बादल बनते हैं।

हमारी आजीविका के लिए भी वन महत्वपूर्ण हैं। लाखों लोग वनों से मिलने वाली लकड़ी, फल, बांस, राल और औषधियों पर निर्भर करते हैं। कई आदिवासी समुदाय तो सीधे तौर पर वनों पर ही अपना जीवन निर्भर रखते हैं।

वन जानवरों के घर भी हैं। बाघ, हाथी, चीता और अनगिनत प्रजातियां वनो

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय