धतूरा: भगवान शिव का प्रिय पौधा
हिंदू धर्म में कुछ पौधों को विशेष आध्यात्मिक महत्व दिया जाता है, और उनमें से एक है धतूरा। मान्यता है कि इस पौधे में भगवान शिव का निवास होता है। प्राचीन काल से ही धतूरे के फूल शिवलिंग पर चढ़ाए जाते आए हैं, क्योंकि वे भगवान को अत्यंत प्रिय हैं।
धतूरे का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती। हालांकि यह पौधा विषैला होता है, लेकिन आस्था की दृष्टि से इसका स्थान बहुत पवित्र है। प्राचीन ग्रंथों में भी धतूरे का उल्लेख तांत्रिक साधनाओं और शिव उपासना में हुआ है।
कई मंदिरों के परिसर में धतूरे के पेड़ देखे जा सकते हैं, खासकर शिव मंदिरों के आसपास। भक्त इसके फूल और फल लाल चंदन के साथ भगवान को अर्पित करते हैं। इसकी सफेद, घंटी जैसी खिली हुई फूल अगर त्रिशूल के आकार में हो, तो उसे विशेष पुण्यदायी माना जाता है।
धतूरा सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।