अधिक पानी भी हानिकारक हो सकता है

कई बार हम सोचते हैं कि पौधों को बार-बार पानी देने से वे स्वस्थ रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ पौधों में तो बार-बार पानी देने के बावजूद भी पत्तियाँ झलकने लगती हैं और वे मुरझाने लगते हैं। ऐसा अक्सर इसलिए होता है क्योंकि ज्यादा पानी ही पौधों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

जब हम जरूरत से ज्यादा पानी देते हैं, तो मिट्टी दलदली हो जाती है। इसस्तिथि में मिट्टी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। जड़ों को सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है, और जब वह नहीं मिलती, तो जड़ें कमजोर हो जाती हैं और सड़ने लगती हैं। यही वजह है कि पौधा चाहे जितना पानी पी ले, फिर भी सूखने लगता है।

इसलिए, पानी देते समय समझदारी जरूरी है। हर पौधे की अलग आवश्यकता होती है। कुछ को अधिक नमी चाहिए, तो कुछ सूखे मिट्टी में बेहतर उगते हैं। मिट्टी की जांच करके ही पानी दें—अगर ऊपरी लेयर सूखी हो, तभी पानी दें।

याद रखें: प्यार से ज

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय