शुगर की शुरुआत कैसे होती है?
शुगर, जिसे चिकित्सा भाषा में मधुमेह या डायबिटीज मिलिटस भी कहा जाता है, तब शुरू होती है जब हमारे शरीर में ग्लूकोज़ के स्तर को नियंत्रित करने वाला मुख्य हार्मोन – इंसुलिन – ठीक से काम नहीं कर पाता। यह हार्मोन अग्न्याशय के बीटा सेल्स से निकलता है। जब इंसुलिन या तो कम मात्रा में बनता है या शरीर उसके प्रति संवेदनशील नहीं रहता, तो खून में चीनी का स्तर बढ़ जाता है।
इस स्थिति में शरीर ऊर्जा के लिए ग्लूकोज़ का उपयोग नहीं कर पाता, जिसके कारण थकान, बार-बार पेशाब आना और अत्यधिक प्यास लगना जैसे लक्छन दिखाई देने लगते हैं। आधुनिक जीवनशैली – अत्यधिक जंक फूड, तनाव, शारीरिक गतिविधि की कमी और मोटापा – इस बीमारी के प्रमुख कारण हैं।
शुरुआती पहचान और सही समय पर उपचार जीवनशैली में बदलाव के साथ शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और नियमित ब्लड शुगर टेस्ट से बीमारी के प्रभाव क
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।