किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षणों को न करें अनदेखा
किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से विषैले पदार्थों और अतिरिक्त तरल पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती, तो इसके लक्षण धीरे-धीरे दिखने लगते हैं। अगर आप रात में बार-बार पेशाब आने की शिकायत कर रहे हैं, तो यह पहली चेतावनी हो सकती है।
कई बार पेशाब की मात्रा में बदलाव भी नजर आता है – कम या बहुत ज्यादा। पेशाब का रंग गहरा, साफ या झागदार (foamy) होना भी किडनी की समस्या का संकेत दे सकता है। कई लोगों में हीमोग्लोबिन कम होने की समस्या भी देखी जाती है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है।
एक और स्पष्ट लक्षण है टखनों और पैरों में सूजन। अगर वजन अचानक बढ़ने लगे या त्वचा पर रैशेज दिखने लगें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये सभी लक्षण किडनी के काम करने में कमी को दर्शाते हैं।
कई बार लोग इन लक्षणों को उम्र या थ
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।