शुगर के मरीज कितनी रोटी खा सकते हैं?

शुगर के मरीजों के लिए खानपान पर खास ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। कई लोग जो पहले भोजन में ढेर सारी रोटियां खाया करते थे, डायबिटीज होने के बाद अचानक रोटी छोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं।

वास्तव में, डॉक्टरों और डायबिटीज विशेषज्ञों के अनुसार, एक वयस्क व्यक्ति प्रति मील दो छोटी रोटियां खा सकता है। यह मात्रा ब्लड शुगर पर नियंत्रण रखने में मदद करती है।

लेकिन सिर्फ मात्रा ही नहीं, आटे की गुणवत्ता भी बहुत मायने रखती है। सामान्य गेहूं के आटे की बजाय बाजरे, ज्वार, चना या मूंग के आटे की रोटी शुगर मरीजों के लिए बेहतर विकल्प होती है। ये आटे फाइबर से भरपूर होते हैं और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम करते हैं, जिससे शुगर कम तेजी से बढ़ती है।

इसके साथ ही, रोटी के साथ सब्जी, दाल और सलाद का संतुलित सेवन करना भी फायदेमंद रहता है। इससे भूख कम होती है और पेट भी जल्दी भर जाता है।

याद रखें,

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय