हम भूतों से क्यों डरते हैं?
भूत, प्रेत, चुड़ैल—ये शब्द सुनते ही ज्यादातर लोगों की रूह काँप जाती है। लेकिन क्यों? क्या सच में भूत होते हैं? इसके जवाब में शायद एक सचाई सामने आती है—हम नहीं जानते, और अज्ञात हमेशा डरावना लगता है।
हमारा डर ज्यादातर तस्वीरों और कहानियों से आता है। टीवी, फिल्में, कॉमिक्स—हर जगह भूतों को सफेद चादर में, चीखते हुए या अंधेरे कोने से झांकते हुए दिखाया जाता है। धीरे-धीरे यह छवि हमारे दिमाग में बैठ जाती है।
और फिर बचपन आता है। कई माता-पिता या रिश्तेदार बच्चों को सुलाने के लिए कहते हैं—“सो जाओ, नहीं तो भूत आ जाएगा!” इस तरह डर को बचपन से ही बोया जाता है। एक बार जब डर जड़ जमा लेता है, तो वह बड़े होने के बाद भी नहीं छोड़ता।
लेकिन क्या भूत वाकई में इतने खतरनाक होते हैं? या फिर वे हमारे डर के सहारे जीते हैं? शायद इंसानी मन की कमजोरी को देखकर भूत बन जाते हैं कोई भी अजीब आवाज़, अंधेरा, य
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।