नियमित शुगर टेस्ट क्यों है जरूरी?
अगर आपको बार-बार प्यास लगना, तेजी से वजन घटना, या थकान महसूल हो रही है, तो ये संकेत हो सकते हैं कि आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर असामान्य है। ऐसे में शुगर टेस्ट करवाना बहुत जरूरी हो जाता है।
सामान्यतः, 45 साल की उम्र के बाद हर व्यक्ति को कम से कम साल में एक बार डायबिटीज स्क्रीनिंग करवानी चाहिए। लेकिन अगर आपके परिवार में मधुमेह का इतिहास है, आप ओवरवेट हैं, या शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं, तो डॉक्टर आपको जल्दी और अधिक बार टेस्ट करने की सलाह दे सकते हैं।
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को भी 24 से 28 हफ्ते के बीच गेस्टेशनल डायबिटीज के लिए टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। यह न सिर्फ माँ बल्कि बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।
ध्यान रखें, डायबिटीज शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखाती। इसलिए नियमित जांच ही एकमात्र तरीका है जिससे इसे समय रहते पकड़ा जा सके।
अगर आप डॉक्टर की सलाह प
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।