मेथी के साइड इफेक्ट्स: फायदे के साथ सावधानी भी जरूरी
मेथी के दाने और पत्तियां भारतीय घरों में सेहत का एक पुराना उपाय माने जाते हैं। इनके कई फायदे हैं, लेकिन अत्यधिक मात्रा में सेवन करने पर यह कई बार नुकसानदाह भी हो सकती है।
एक सामान्य व्यक्ति के लिए मेथी का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने पर दस्त, पेट में गैस या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों में तो इसके सेवन के बाद त्वचा पर खुजली या एनाफायलेक्सिस जैसी गंभीर एलर्जी भी देखी गई है।
मधुमेह के मरीजों के लिए यह शुगर लेवल कम करने में मदद कर सकती है, लेकिन अगर दवाओं के साथ अनियंत्रित मात्रा में ली जाए, तो हाइपोग्लाइसीमिया (ब्लड शुगर बहुत नीचे आना) का खतरा हो सकता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए भी मेथी का ज्यादा सेवन सावधानी मांगता है। कुछ अध्ययनों में यह संकेत मिला है कि अत्यधिक मात्रा में मेथी का सेवन गर्भाशय संकुचन को उत्तेजित कर सकता है,
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।