भारत में घर क्यों महंगे हो रहे हैं?
आजकल पूरे भारत में घर खरीदना पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है। चाहे आप मुंबई, दिल्ली या छोटे शहर में रहते हों, अपना घर बनाने या खरीदने के सपने पर महंगाई के कारण ब्रेक लग रहा है।
मांग में उछाल और निर्माण लागत में बढ़ोतरी इसके पीछे मुख्य कारण हैं। एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स के अध्यक्ष अनुज पुरी के अनुसार, "ग्राहकों की मांग में सुधार के साथ-साथ सीमेंट, स्टील और मजदूरी जैसी चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।"
इन सभी चीजों का सीधा असर निर्माण लागत पर पड़ता है। जब बनाने में ज्यादा खर्च आता है, तो दाम भी बढ़ते हैं। यही वजह है कि घरों के दाम में पिछले पांच वर्षों में सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
खास बात यह है कि बैंकों के ब्याज दरें बढ़ने के बावजूद घरों के दाम घटने के बजाय ऊपर की ओर जा रहे हैं। यह उपभोक्ताओं के लिए चिंता की बात है।
आने वाले समय में, अगर इन लागतों पर निय
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।