भूख जल्दी-जल्दी क्यों लगती है?
क्या आपको भी बार-बार भूख लगती है, भले ही आपने कुछ ही देर पहले खाना खाया हो? इसके पीछे कुछ साधारण वजहें हो सकती हैं, जिन पर नजर रखकर आप अपने खाने के आदतों को बेहतर बना सकते हैं।
पानी की कमी होना भूख जल्दी महसूस होने की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। जब शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, तो मस्तिष्क कभी-कभी प्यास को भूख समझ लेता है। ऐसे में पूरे दिन नियमित रूप से पानी पीना बहुत जरूरी है। साथ ही, ऐसे फल और सब्जियां शामिल करें जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो, जैसे खीरा, तरबूज और संतरा।फाइबर की कमी भी भूख नियंत्रित करने में दिक्कत पैदा करती है। कम फाइबर वाला भोजन पेट भरने के असर को जल्दी खत्म कर देता है। वहीं, फलों, सब्जियों, साबूत अनाज और दालों जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
इसलिए, अगर आप बार-बार भूख महसूस कर रहे हैं, तो सिर्फ खाने के बारे में नहीं, बल्कि प
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।