भारत के सबसे बूढ़े व्यक्ति: वाराणसी के शिवानंद बाबा

वाराणसी के शिवानंद बाबा आज भारत के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं। 125 साल की उम्र के बावजूद वो आश्चर्यजनक रूप से स्वस्थ और सक्रिय हैं। उनका जीवन शैली सादगी से भरा हुआ है।

बाबा का मंत्र साफ है—नो सेक्स, नो स्पाइसी। वे कभी नहीं शादी की, न ही कभी मांसाहार या तीखा खाना खाया। उनकी दिनचर्या सुबह जल्दी उठने, मंदिर जाने और साधारण भोजन करने से शुरू होती है। उनका आहार मुख्य रूप से चावल और सब्जियों पर आधारित है।

इस बारे में बीएचयू के आयुर्वेद विभाग के डॉ. डी.एन. पांडेय कहते हैं कि ऐसा आहार प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की जरूरत पूरी करने में सक्षम होता है। यही नहीं, इसमें अतिरिक्त तेल, मसाले या चर्बी का अभाव भी लंबी उम्र का राज माना जाता है।

शिवानंद बाबा के जीवन में न तो तनाव है, न बुरी आदतें। उनकी दिनचर्या, भोजन और सात्विक जीवनशैली लंबी उम्र का रहस्य बन गई है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय