विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं: भारत की बढ़त
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के अनुसार, विश्व में सबसे ज्यादा जीडीपी वाला देश अभी भी अमेरिका है। यह दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। लेकिन धीरे-धीरे नक्शा बदल रहा है। भारत ने पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त आर्थिक विकास दर्ज किया है। पहली तिमाही में भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
इस सूची में अमेरिका के बाद चीन दूसरे नंबर पर है, जबकि तीसरे स्थान पर जापान है। भारत ने महज एक दशक में अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान से चौथे तक का सफर तय किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि है। वहीं, ब्रिटेन अब पांचवें स्थान पर खिसक गया है।
जीडीपी की बात करें तो यह केवल आकार नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था की ताकत और स्थिरता का भी संकेत देता है। भारत की बढ़त न केवल उद्योग और सेवा क्षेत्र में बल्कि कृषि और प्रौद्योगिकी में भी दिख
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।