डॉलर के प्रकार: एक नज़र में
डॉलर, जो अमेरिका की आधिकारिक मुद्रा है, कई रूपों में उपलब्ध होता है। आमतौर पर हम सिर्फ 1 डॉलर, 5 डॉलर या 100 डॉलर के नोट देखते हैं, लेकिन डॉलर के कई प्रकार होते हैं। अमेरिका में पैसे की गिनती डॉलर और सेंट में होती है। 1 डॉलर = 100 सेंट होते हैं।
इनमें से छोटी इकाई एक सेंट होती है, जिसे अमेरिका में पैनी भी कहा जाता है। इसके अलावा निकल (5 सेंट), डाइम (10 सेंट), और क्वार्टर (25 सेंट) जैसे सिक्के भी चलन में हैं।
नोटों की बात करें तो डॉलर के प्रमुख नोट 1, 5, 10, 20, 50 और 100 डॉलर के होते हैं। ये सभी अमेरिकी सरकार द्वारा जारी किए जाते हैं और पूरी दुनिया में मान्यता प्राप्त हैं। आज भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार में सबसे ज्यादा उपयोग 100 डॉलर के नोट का होता है।
हालांकि बड़े मूल्य जैसे 500 या 1000 डॉलर के नोट भी अतीत में जारी किए गए थे, लेकिन आज उनका चलन सीमित है।
19 फरवरी 2019 को
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।