फीफा विश्व कप: ब्राजील का रिकॉर्ड

ब्राजी विश्व कप इतिहास का सबसे सफल देश है। अब तक कुल 5 बार फीफा विश्व कप की खिताब जीतने वाला यह देश अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड कर चुका है। पहली बार ब्राजील ने 1958 में खिताब जीता था, जब उन्होंने स्वीडन में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में स्वीडन को हराया था। उस टीम में एक 17 साल के नौजवान खिलाड़ी ने धूम मचाई थी – जिसका नाम था पेले

ब्राजील की जीत के बाद से दुनिया फुटबॉल के इस जादूगर देश को भूल नहीं पाई। उन्होंने 1962, 1970, 1994 और 2002 में भी विश्व कप अपने नाम किया। 1970 का फाइनल, जब ब्राजील ने इटली को 4-1 से हराया, आज भी फुटबॉल इतिहास के सबसे शानदार मैचों में गिना जाता है।

इतालिया और जर्मनी के नाम 4-4 खिताब हैं, लेकिन ब्राजील अब तक का एकमात्र ऐसा देश है जिसने हर विश्व कप में हिस्सा लिया है। उनका फुटबॉल खेलने का तरीका, आक्रामक अंदाज और नृत्य जैसा स्टाइल दुनियाभर में प्रशंसा पाता

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय